अनचाहे गर्भ से बचने के लिए अगर आप गर्भ निरोधक दवाओं का इस्तेमाल करती हैं तो आजका ब्लाग आपके लिए है। हो सकता है कि अनजाने में आप अपने पति को एक खतरनाक बीमारी दे रही हों । बीमारी भी सर्दी जुकाम जैसी नही बल्कि कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी इसे हम प्रोस्टेट कैंसर कहें तो गलत नहीं होगा।
वैसे अभी इस मामले को लेकर बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इस मामले में कनाडा में चल रहे शोध मे अंतिम निष्कर्ष तक डाक्टर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन टोरंटो विश्वविद्यालय में शोध कर रहे वैज्ञानिकों ने पाया है कि गर्भ निरोधक गोलियों के इस्तेमाल और प्रोस्टेट कैंसर के ताजा मामलों और उससे हो रही मौतों में अहम संबंध है।
इस मामले में हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि गर्भ निरोधक गोलियों के इस्तेमाल करने वाली महिलाओं के यूरिन से इसका सीधा संबंध है। ऐसी महिलाओं के युरिन से निकलने वाले आस्ट्रोजेन भोजन और पेयजल को दूषित कर सकते हैं। यानि हार्मोन को इस तरह के कैसर के विकसित होने का कारण माना जाता है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बीमारी धनी और अमीर देशों से कोई रिश्ता नहीं है, जिससे ये संकेत मिले कि ये बीमारी अमीर देशों तक ही सीमित है । रिपोर्ट के अनुसार ये गोलियां महिलाओं की याददाश्त को भी कमजोर करती हैं । हालाकि मैं यहां एक बार फिर दुहराना चाहूंगा कि शोध कर रहे वैज्ञानिक अभी इस मामले में अंतिम नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं, लेकिन उनका भरोसा है कि ऐसा हो रहा है। इसलिए घबराने जैसी बात तो नहीं है, लेकिन हां अगर ये बात पूरी तरह सच साबित होती है, तो इसके दूरगामी नतीजे खतरनाक साबित हो सकते हैं।
