Showing posts with label न्यूड फोटो. Show all posts
Showing posts with label न्यूड फोटो. Show all posts

Tuesday, December 6, 2011

दिल है कि मानता नहीं ...

आमतौर पर मैं बड़े या छोटे पर्दे के अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में लिखता नहीं हू, क्योंकि ये ना मेरा विषय है और ना ही मेरा टेस्ट। लेकिन पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री वीना मलिक इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। लिहाजा मुझे भी अपनी खामोशी तोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। मै जानता हूं कि मेरे ब्लाग पर कम से कम 18 साल की उम्र से ज्यादा के लोग ही आते हैं, इसलिए मैने ये हिम्मत की है। इसके पहले कि इस आलेख पर आप मुझे खरी खरी सुनाएं, मैं पहले ही खेद व्यक्त कर दे रहा हूं।

वीना मलिक को पाकिस्तान के लोग पहले से जानते होंगे, लेकिन हमने तो पहली बार उनका नाम तब सुना जब पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आसिफ पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा, और उनकी गर्लफ्रैंड रही वीना मलिक ने कहा कि उन्हें भी कुछ कुछ ये जानकारी है कि वो मैच फिक्सिंग में शामिल रहे हैं। इस विवादित बयान के बाद सुर्खियों में आई वीना को पिछले साल बिग बा़स ने अपने घर का मेहमान बनाया।

 वीना हिंदुस्तान के नौजवानों पर राज करना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने इस घर का बखूबी इस्तेमाल किया और इसके लिए मोहरा बनाया छोटे पर्दे के कलाकार अस्मित को। अस्मित के साथ उनकी चुहलबाजी तो लोग देख चुके हैं। हांलाकि इसी बिग बास के घर में एक बार वो बाथरुम से तौलिया लपेट कर बाहर आ रही थीं और उनका ये तोलिया गिर गया था। फक्क पड़ी वीना की समझ में नहीं आया कि वो क्या करें, लेकिन बिग बास ने बड़प्पन दिखाया और ये दृश्य उन्होंने पब्लिक होने से वैन कर दिया।

लगता है वीना शोहरत की भूखी हैं या फिर सुर्खियों में रहने की उन्हें बीमारी है। अब वो एक मैग्जीन के कवर पेज पर छपने के लिए न्यूड फोटो खिंचवाने को तैयार हो गईं। ये मैग्जीन मार्केट में आई तो हाय तौबा मचना ही था, तो खूब हो हल्ला हुआ। इस मैग्जीन को लेकर पाकिस्तान में ज्यादा बवाल मचा हुआ है। इसे गुस्से को शांत करने के लिए वीना ने साफ किया है कि उनकी तस्वीर के साथ छेडछाड़ की गई है, जबकि मैग्जीन के एडीटर ने दावा किया है कि फोटो सेशन का वीडियो भी उनके पास है, और तस्वीर के साथ किसी तरह की छेडछाड़ का कोई मतलब ही नहीं है।

बहरहाल अब वीना मलिक के वकील ने मुकदमा दायर कर मैग्जीन के एडीटर और फोटोग्राफर को आरोपी बनाया है। उनका कहना है कि इस तस्वीर से उनकी मुवक्किल की छवि को बुरी तरह नुकसान हुआ है। इसकी भरपाई के लिए उन्होंने 10 करोड रुपये का हर्जाना मांगा है। इसके अलावा उन्होंने मैग्जीन की सभी प्रतियों को तत्काल मार्केट से वापस मंगाने को भी कहा है। अच्छा मुझे तो न्यूड फोटो की बात ही आसानी से समझ में नहीं आ रही, फिर उन्होंने बांह पर आईएसआई क्यों लिखवाया, कहीं विवाद को और हवा देने के लिए तो नहीं।

वैसे सच क्या है ये तो वीना या फिर मैग्जीन के एडीटर और फोटोग्राफर जानते हैं। पर मुझे तो लगता है कि दोनों के बीच ये मामला फिक्स है। इस तस्वीर के जरिए वीना सुर्खियों में तो आ गई हैं, अब उन्हें अपने देश वापस भी जाना है, लिहाजा कानूनी कार्रवाई कर इस पूरे विवाद को ठंडा करने की कोशिश भी हो सकती है। मेरा तो यही मानना है कि कामयाबी के लिए इस छोटे रास्ते का समर्थन ना भारत के लोग करेंगे और ना ही पाकिस्तान के, अभिनेत्री हैं इसलिए इनका दिल है कि मानता नहीं।